Hindi News / मंईयां योजना की सत्यापन के लिए घंटों लाइन में लगी महिलाएं, लौटी बेरंग

जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में भारी भीड़ : मंईयां योजना की सत्यापन के लिए घंटों लाइन में लगी महिलाएं, लौटी बेरंग

Edited By:  |
jamshedpur prakhand mukhyalay mein bhadi bheed jamshedpur prakhand mukhyalay mein bhadi bheed

जमशेदपुर: प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को मंईयां सम्मान योजना की सत्यापन और जांच के लिए बड़ी संख्या में महिलायें पहुंची. महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट को कर्मचारियों ने बंद कर दिया, जिससे महिलाएं काफी देर तक परेशान रही.

झारखंड सरकार की योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन (सत्यापन) चल रहा है तो कई महिलाओं का पैसा रुका हुआ हैं, तो किसी के पैसा नहीं आ रही हैं. जिसे लेकर जमशेदपुर प्रखंड में महिलाएं भीषण गर्मी और धूप में पहुंची, लेकिन प्रखंड मुख्यालय के अंदर महिलाओं का भीड़ इतनी बढ़ गयी थी कि प्रखंड और अंचल कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हो रही थी. जिस वजह से कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों ने सभी महिलाओं को बाहर निकाला और मुख्य गेट बंद कर दिया. बावजूद महिलाएं घंटों बाहर खड़ी रही.

लाभुक महिलाओं ने बताया कि हमलोग काफी घंटे से खड़े हैं,लेकिन अब तक सत्यापन का फॉर्म जमा नहीं हुआ है और काफी दिक्क़त हो रही हैं.

इस मामले पर आजसू के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए,सत्यापन को लेकर महिलायें काफी परेशान हैं,लेकिन पदाधिकारी स्पष्ट बात नहीं बात रहें हैं.वहीं, कांग्रेस नेता अजय मंडल ने कहा कि प्रसासन को इस मामले पर गंभीर होना चाहिए.