Hindi News / महिलाओं ने सिर पर लकड़ियां लेकर किया प्रदर्शन,सिलेंडर की बढ़ती कीमत का विरोध

जमशेदपुर में अनोखा प्रदर्शन : महिलाओं ने सिर पर लकड़ियां लेकर किया प्रदर्शन,सिलेंडर की बढ़ती कीमत का विरोध

Edited By:  |
jamshedpur mein anokha pradarshan jamshedpur mein anokha pradarshan

जमशेदपुर: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जेएमएम ने जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गैस की दामों में वृद्धि के खिलाफ महिलाओं ने अनोखे अंदाज में माथे पर लकड़ियां लेकर प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार को यह सन्देश दिया कि गैस की बढ़ती कीमतें महिलाओं को लकड़ी पर खाना पकाने को मजबूर कर रही है. जिससे पर्यावरण को भी खतरा है.

आंदोलन आगे जारी रखने की चेतावनी

वहीं, जेएमएम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन और महावीर मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार मे महंगाई को कम करने के वादों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन ठीक इसका विपरीत हो रहा है. लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है और इसी का विरोध जेएमएम आज राज्यभर में कर रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

महंगाई चरम पर,जनतात्रस्त

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बीजेपी के धरना प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है. अवधेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार देश में गैस के दामों में वृद्धि हुई हैं और महंगाई चरम पर है, देश की जनता काफी परेशान त्रस्त है, लेकिन बीजेपी के लोग चुप हैं. कुछ बोलना नहीं चाहते हैं, किसी न किसी मुद्दें को लेकर बीजेपी नौटंकी कर रही है, बंगाल में जिस प्रकार हत्याएं हो रही है और लोकतंत्र को कलंकित कर रही.

जमशेदपुर से बिनोद केशरी की रिपोर्ट