जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर मानगो के चूना शाह कॉलोनी के रहिमिया मदरसा के पास के निवासी मोहम्मद हसीब आलम ने 26वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता (राइफल) में गोल्ड मेडल जीता है. हसीब आलम ने अब तक चौथी बार शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है. पहले भी तीन बार खिताब अपने नाम कर चुके हैं. इस उपलब्धि ने पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. हसीब आलम के परिवार में खुशी का माहौल है.
जमशेदपुर के हसीब आलम का कमाल
