Hindi News / मानगो-पुरुलिया मुख्य सड़क पर 10 मिनट की बारिश में खुली पोल,भरा लबालब पानी

जमशेदपुर : मानगो-पुरुलिया मुख्य सड़क पर 10 मिनट की बारिश में खुली पोल,भरा लबालब पानी

Edited By:  |
jamshedpur jamshedpur

जमशेदपुर:मॉनसून आते ही बदहाल सड़क की पोल खुलनी शुरू हो जाती है. मानगो-पुरुलिया मुख्य सड़क का भी कुछ ऐसा ही आलम है. पहली बारिश में ही सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है.सिर्फ 10 मिनट की बारिश में सड़क पर लबालब पानी भर जाता है,जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है.

स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही परेशानी

ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. घुटने भर पानी से होकर गुजरने को मजबूर बच्चे गिरते-पड़ते स्कूल पहुंच रहे हैं. जल जमाव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी बार-बार बंद हो जा रहे हैं,जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

बार-बार शिकायत पर भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को शिकायत की गई,लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला. नालियों की सफाई नहीं होने और सड़क की खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है.

सड़क मरम्मती की मांग

आम लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले सड़क की मरम्मती और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए,ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को राहत मिल सके.स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.