Hindi News / सुदेश महतो की प्रतिक्रिया,बोले-जनप्रतिनिधि का ऐसा आचरण जनता स्वीकार नहीं करेगी

जयराम VS पुलिस मामला : सुदेश महतो की प्रतिक्रिया,बोले-जनप्रतिनिधि का ऐसा आचरण जनता स्वीकार नहीं करेगी

Edited By:  |
jairam vs police jairam vs police

बोकारो: डुमरी विधायक जयराम महतो की पुलिस के साथ अभद्रता और पुलिस के आचरण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दो विषय सामने आए हैं—एक पुलिस के आचरण का और दूसरा जनप्रतिनिधि के आचरण का. सुदेश महतो ने कहा कि पुलिस का वर्तमान आचरण झारखंड स्वीकार नहीं करेगा,वहीं जनप्रतिनिधि का ऐसा आचरण भी झारखंड की जनता स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या क्रांतिकारी बदलाव का रास्ता पुलिस को नियंत्रित करने के लिए इसी तरह अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दें पर समाज में गंभीर बहस की जरूरत है.