लोहरदगा:- लोहरदगा जिले के जेलर सुबोध कुमार सड़क हादसे में बाल बाल बच गए है। बेकाबू रफ्तार ट्रैक्टर ने गुरूवार शाम करीब साढ़े छह बजे लोहरदगा- चांपी रोड पर कैमो महुआ टोली के पास लोहरदगा जेलर सुबोध कुमार की कार को टक्कर मार दी। हादसे में जेलर घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं।


बाल-बाल बचे जेलर सुबोध कुमार

उन्हेंसदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि जेलर अपनी कार से बड़की चांची से लोहरदगा की ओर जा रहे थे उसी समय कैमो महुआ टोली के समीप उनकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई,जिसके बाद उनके कार का एयरबैग खुल गया और जिस वजह से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालू ढोनेवाला ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी दरम्यान नियंत्रण खोकर ट्रैक्टर चालक ने जेलर की गाड़ी को टक्कर मार दी।लोहरदगा सदर थाना पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि अवैध बालू उठाव करने वाले ट्रैक्टर पुलिस और खनन विभाग की पकड़ से बचने के लिए इस क्षेत्र में बेहद तेज रफ्तार से भागा करते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।