RANCHI : आजसू पार्टी आगामी 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जेल भरो अभियान की शुरुआत करेगी. जेल भरो अभियान को लेकर आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दिनों हमने स्थानीय नीति, बेरोजगारी, पिछड़ों के आरक्षण, शहीदों के सम्मान को लेकर विधानसभा घेराव किया था. लेकिन वर्तमान राज्य की निरंकुश सरकार ने हमारे 10 हजार कार्यकर्ताओं के ऊपर केस डालने का काम किया. लेकिन हम इस बार देखना चाहते हैं कि सरकार के जेल में कितनी जगह है. हम अपना जेल के अंदर स्थान सुरक्षित करना चाहते हैं क्योंकि लोकतंत्र की हत्या करने वाली निरंकुश सरकार बाहर है और लोकतंत्र बचाने वाले जेल में है.
आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी ने 14 अप्रैल 2022 को भीमराव अंबेदकर की जयंती के अवसर पर जेल भरो अभियान करने का घोषित किया है.
उन्होंने कहा कि अंबेदकर ने जिस संविधान को बनाया और संविधान के तहत स्वतंत्रता , समानता और बंधुत्व के साथ - साथ सामाजिक न्याय की बुनियाद पर संविधान स्थापित किया . हमें उनकी जयंती के अवसर पर लोकतांत्रिक तरीके से जेल भरो अभियान के कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड अलग राज्य के जो विषय थे हमें लगता है झारखंड अलग राज्य में युवकों अपनी परिचय ढ़ुढ़ रही है. हमें लगता है अलग राज्य के आंदोलन से कहीं ज्यादा इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी.
