देवघर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी रिजल्ट में बेटियों का जलवा दिख रहा है. देवघर जिला के सारठ प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी राजीव राय की पुत्री सपना कुमारी ने इंटर विज्ञान में 424 अंक प्राप्त कर बभनगामा हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त की है.
छात्रा सपना ने किसी कोचिंग क्लास की मदद नहीं ली. गांव में रहकर सेल्फ स्टडी कर यह सफलता अर्जित की है. रिजल्ट आने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है. सपना ने मैट्रिक में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त की थी. उन्होंने कहा कि आगे वो डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं.
