Weather Alert :बिहार में ठंड ने पिछले तीन दिनों में जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक राज्य के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। 30 जिलों में बुधवार को घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ हवा के चलते ठंड और बढ़ेगी और 24 जनवरी से पहले राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

येलो अलर्ट वाले जिले

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

 बिहार में इस दिन होगी बारिश, बढ़ेगी और कनकनी, इन 30 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा और पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन जिलों में घना कोहरा और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गोपालगंज, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, पटना, भागलपुर और नालंदा जैसे जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ जिलों में तापमान बढ़ा है लेकिन ठिठुरन बरकरार है।

 बिहार में इस दिन होगी बारिश, बढ़ेगी और कनकनी, इन 30 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी

पूर्णिया में घना कोहरा

IMD ने 22 जनवरी को बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति दर्ज की है। बिहार के पूर्णिया में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।