रांची : बड़ी खबर रांची से जहां लोहरदगा में गिरफ्तार आइएसआइएस का आतंकवादी को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची सिविल कोर्ट लाया गया है. आतंकवादी फैजान उर्फ शहबाज को एनआईए कोर्ट में पेश किया जा रहा है.


गौरतलब है किआतंकवादी को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से गिरफ्तार किया गया है. आतंकवादी को इंटेजिलेस ब्यूरो (I B)नेशनल इंटलीजेंस एजेंसी (NIA)और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अरेस्ट किया. गिरफ्तार किए आतंकवादी के पास से आपत्तिजनक वीडियो,पेन ड्राइव,पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के संबंध के प्रमाण और अन्य सामान बरामद किए गए.