इश्क के चक्कर में बुरी फंसी हसीना : पति को छोड़ प्रेमी से लड़ाया नैन, अब न्याय के लिए भटक रही 3 बच्चों की मां

Edited By:  |
Reported By:
ishq ke chakkar me fansi 3 bachchon ki maa, pyar me mila dhokha to laga rhi nayay ki guhar ishq ke chakkar me fansi 3 bachchon ki maa, pyar me mila dhokha to laga rhi nayay ki guhar

मुजफ्फरपुर : प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं ऐसा अक्सर ही बॉलीवुड फिल्मो में या प्रेमी कहानियों में हम सबने पढ़ रखा है। लेकिन इस अंधेपन की हद क्या होगी इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। ताजा मामला कुछ ऐसा ही कुछ ऐसा सामने आया है जिसे जान आप भी हैरान रह जायेंगे। बताया जा रहा है कि एक महिला ने इश्क़ की खातिर आने पति को छोड़ प्रेमी से शादी रचा ली फिर कुछ दिनों बाद फिर वहीं हुआ जिसका डर था। प्रेमी ने भी महिला को धोखा दे दिया जिसके बाद अब महिला दर-दर भटक कर न्याय की गुहार लगा रही है।


मामला मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां शादी के कई वर्षों के बाद तीन बच्चों की मां को जब चढ़ा प्यार का बुखार तो अपने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। अब दूसरे पति ने महिला को दगा दे दिया तो न्याय के लिए महिला थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला की शादी लगभग 22 वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं पहले पति से तीन बच्चे हुए।

शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद एक बार फिर उक्त महिला पर प्यार का बुखार चढ़ा तो अपने पहले पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रचा ली। शादी के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर दूसरे पति के साथ दिल्ली चली गई। कुछ दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद वापस अपने पति के साथ मुजफ्फरपुर आ गई और एक किराया का मकान लेकर साथ रहने लगी। इस बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। कुछ दिनों के बाद महिला को दूसरे पति से एक बच्चा हुआ। लेकिन उक्त बच्चे का कुछ दिनो बाद स्वर्गवास हो गया।

उधर अब महिला के दूसरे पति के द्वारा महिला को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया गया है। जिसके बाद महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। वहीं पूरे मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया कि जब मेरा सारा गहना और पैसा दूसरे पति के द्वारा खर्च कर दिया गया तो अब वह मुझे घर से बेदखल कर दिया है। साथ ही मेरे साथ मारपीट करता है। वही दूसरे पति ने अब मुझे अपने जीवन से बेदखल करने का निर्णय लिया है। मेरे दूसरे पति का कहना है कि अगर मैं उसके यहां पहुंची तो वह मुझे जान से मार देगा। इसीलिए आज न्याय की गुहार लगाने थाना पर पहुंची हूं। मैं चाहती हूं कि मैं अपने दूसरे पति के साथ रहूं।


Copy