Samastipur:-खबर समस्तीपुर से है..यहां साइकिल देने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई..हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई...हत्या की यह सनसनीखेज वारदात मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत स्थित खराज रैठा गांव की है.


मृतक युवक की पहचान भूषण पासवान के रूप में की गई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूली विवाद में भूषण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है.वहीं सूचना के बाद मोहनपुर थाना का पुलिस मौके पर पहुंची और शव का जब्त कर छानबीन में जुट गई है.पुलिस ने मृतक के परिजन एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ की है.