जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां कमलपुर थाना अंतर्गत ओरिया पंचायत के बनडीह मोड़ के पास और कस्मार पंचायत के कस्मार गांव एवं थाना के एक अन्य गांव में 3 जगहों पर नक्सलियों द्वारा पोस्टर साटने से पूरे इलाके में भय का माहौल है.
नक्सलियों ने बंगला में एक लेटर भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि गांव वालों यह मत समझो कि माओवादी खत्म हो गया है. माओवादी अभी है और किशन जी के मौत का बदला बहुत जल्द अब बाजार में लेंगे.
उधर नक्सलियों द्वारा साटे गए पोस्टर औऱ लेटर के बाद अब पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है. वैसे इस पोस्टरबाजी की जानकारी गांव वालों ने स्थानीय थाना को देती है. उधर पुलिस इसे शरारती तत्व का कारनामा मान रही है. साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टर को जब्त कर लिया है.
