धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां आईआईटी आईएसएम के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कहा जा रहा है कि आईएसएम के स्विमिंग में स्नान करने के दौरान प्रोफेसर की मौत हुई है.


आईआईटी धनबाद के प्रोफेसर की स्विमिंग पुल में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गये थे तैराकी करने

बताया जा रहा है कि प्रोफेसर यशवंत उजाला अपने साथियों के साथ आईएसएम में ही स्विमिंग कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुई. प्रोफेसर यशवंत उजाला ओडिशा के रहने वाले हैं. उनके एक भाई आईआईटी राउरकेला में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं.


लोगों का कहना है कि वे अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की सुबह आईएसएस परिसर में ही स्विमिंग कर रहे थे. इसी दौरान प्रोफेसर यशवंत उजाला डूब गए. आनन- फानन में उन्हें आईएसएम के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से उन्हें शहीद निर्मल महतो अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.