Patna : बिहार विधानसभा के दो सीटों पर उपचुनाव के एलान के बाद सूबे में सियासी वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा सियासी हमला बोलते हुए चुनौती दे दी है। साथ ही उन्होनें कह दिया है कि दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जेडीयू का सफाया हो जाएगा।

बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार तुष्टीकरण की नीति करते हैं। उन्होंने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार को लगता है कि हम लोग संप्रदायिकता माहौल खड़ा कर रहे हैं तो हमें जेल में क्यों नहीं डाल देतें?

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का वजूद खत्म हो चुका है।बिहार में ना कानून व्यवस्था में उनकी झलक दिखती है ना ही विकास में उनकी कोई झलक दिखती है। जनता दल यू कोई पार्टी है ही नहीं और जनता दल यू का सफाया उपचुनाव में होना तय है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के बल पर नीतीश कुमार की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में एक राजा हो और बाकी सभी रंक हो तो उस पार्टी के बारे में बात क्या करना। उन्होंने कहा कि पटना में सम्राट अशोक कन्वेंशन भवन बनाया गया और ठीक उसके बगल में बापू सभागार बनाया गया। सम्राट अशोक की प्रासंगिकता को कम करने के लिए उसका नाम कौटिल्य भी रखा जा सकता था।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...