Hindi News / कोडरमा में गुस्साए परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन,स्कूल प्रबंधन पर हत्या...

हॉस्टल में फांसी लगाने पर फूटा गुस्सा : कोडरमा में गुस्साए परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन,स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप

Edited By:  |
hostel mein fansi lagane ka mamala hostel mein fansi lagane ka mamala

कोडरमा:जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड मे सेक्रेट हार्ट स्कूल के छात्रावास में बीती रात दसवीं के 17 वर्षीय छात्र द्वारा फांसी लगाए जाने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.गुस्साए परिजनों ने तिलैया के महराणा प्रताप चौक पर शव रखकर रांची-पटना मार्ग को घंटों जाम कर दिया. घटना स्थल पर तिलैया पुलिस पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही.

इधर, जाम का कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की साजिश हत्या करार दिया है. जिसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा कर रहे हैं. मृतक की पहचान उदित राज,ग्राम लक्खीबागी फरेंदा, थाना कोडरमा निवासी के रुप मे हुई है.