Hindi News / जमशेदपुर बंद का दिखने लगा असर,बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

हिमांशु हत्याकांड का विरोध : जमशेदपुर बंद का दिखने लगा असर,बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

Edited By:  |
himansu hatyakand ka virodh himansu hatyakand ka virodh

जमशेदपुर: जिले में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. आज 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का असर दिख रहा है. शहर की सभी दुकानें बंद हैं और बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.


भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जमशेदपुर बंद को लेकर शहर में व्यापारियों और आम नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. हिमांशु सिंह की हत्या बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई थी. इस घटना को लेकर शहरवासियों में भारी आक्रोश है. बीजेपी ने मांग की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए,सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीते शाम मशाल जुलूस भी निकाला था. आज बंद के दौरान शहर में शांति भंग की कोई घटना नहीं हुई है,लेकिन बाजार पूरी तरह ठप हैं. प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया है.