धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां धनसार थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी और सास पर चाकू से हमला किया. घटना के बाद पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को बोकारो से गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर के रहने वाले अनिल डोम ने आठ जनवरी को शराब के नशे में धुत होकर अपने गर्भवती पत्नी और सास पर चाकू से प्रहार कर दिया था. इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी. घटना के बाद से अनिल डोम फरार चल रहा था. धनसार पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद बोकारो से अरेस्ट कर लिया है. आज डीएसपी अरविन्द कुमार सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि साली से एकतरफा प्रेम होने के कारण अनिल डोम साली को भी अपने साथ रखना चाहता था जो उनके घर वालों को नागवार गुजर रहा था. वहीं आठ जनवरी को नशे में अनिल डोम ने अपने सास और गर्भवती पत्नी को घसीटे हुए घर के बाहर चाकू से बार किया जिसमें पत्नी और सास घायल हो गए थे. इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया थाच
वहीं मामले में आरोपी ने बतलाया कि परिवार वालों के रोजाना कलह कच कच की वजह से इस तरह के कदम उठाने पर मजबूर हुआ था. जानबुझकर गुनाह नहीं किया.
