GAYA : गया में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है. आए दिन चोरी, छिनतई और लूट की घटना आम हो रही है. इतना ही नहीं आए दिन चोर बंद मकान को भी अपना निशाना बना रहे हैं. इसी क्रम में शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बिगहा मोहल्ले में एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था. घर के लोग शहर से बाहर गए हुए थे. पीड़ित व्यक्ति जिले के वजीरगंज विधानसभा से लोजपा पार्टी से चुनाव भी लड़ चुके हैं.

गया में चोरों का आतंक, बंद मकान में लाखों के सामान पर किया हाथ सामान, मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

गया में बढ़ा चोरों का आतंक

इस संबंध में पीड़ित चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया ने बताया कि विगत कई दिनों से घर बंद पड़ा था. हमलोग कुछ काम से बाहर गए हुए थे, इस दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है. जिसके बाद हमलोग आए. अंदर गए तो देखा कि लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी की गई है. इतना ही नहीं घर के दरवाजे और अलमीरा को भी तोड़ दिया गया है.

गया में चोरों का आतंक, बंद मकान में लाखों के सामान पर किया हाथ सामान, मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है. एक आम आदमी के घर से इस तरह की चोरी की घटना घटी है, यह सही नहीं है. घर में हमारी माता का कई कीमती सामान भी रखा हुआ था. वह भी गायब है. उसका आकलन अभी तक नहीं हो पाया है. लगभग 3 से 4 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है. गया के एसएसपी से भी हम मांग करते हैं कि पूरे मामले की छानबीन कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाए और सामान की बरामदगी की जाए।