Hindi News / पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का होगा अंतिम...

गिरिडीह जाएंगे सीएम हेमंत : पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का होगा अंतिम संस्कार

Edited By:  |
giridih jayenge cm hemant giridih jayenge cm hemant

रांची: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शामिल होंगे. रविवार को हेमंत सोरेन विशेष विमान से गिरिडीह पहुंचेंगे,जहां वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. गिरिडीह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार किया जाएगा.सीएम हेमंत सोरेन के गिरिडीह के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए बड़ी संख्या में लोगों के गिरिडीह पहुंचने लगे है. इधर, रांची स्थित सरकारी आवास में भी उनके समर्थक पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे. इस दुखद खबर से पूरे राज्य की राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है.