हत्या कर युवक के शव को ठिकाने लगाया : MURDER की सूचना मिलने ही परिवार में मचा कोहराम,गया के लोको कॉलोनी का रहनेवाला है युवक

Edited By:  |
Reported By:
GAYA ME YOVAK KE MUDER SE  SANSANI GAYA ME YOVAK KE MUDER SE  SANSANI

GAYA-: बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में पुलिस ने आज एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गरीबन चौधरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोको कॉलोनी के कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना डेल्हा थाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद डेल्हा थाना प्रभारी बबन बैठा घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

उन्होंने बताया कि गरीबन चौधरी जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के चन्ना गांव का रहने वाला था, जो कल देर संध्या घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन खोजबीन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबन को नजदीक से सिर में गोली मारी गई है। जिस कारण उसकी मौत हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव को लोको कॉलोनी में फेंक दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Copy