चंदनकियारी: गणतंत्र दिवस के अवसर परझारखंड केपूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपने आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय गीत गाते हुए तिरंगे को सलामी दी. जहां बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को मौजूद रहे. इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा.
गणतंत्र दिवस के कारण भारत देश के नागरिक आज अपने स्वतंत्र जीवन के अनुभव कर खुशहाली जीवन जी रहे हैं. वहीं, चंदनकियारी प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर उप प्रमुख पद्मा देवी,बीडीओ अजय कुमार वर्मा को रवि कुमार आनंद समेत सभी पुलिस बल मौजूद रहे. चंदनकियारी सीएससी में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर यूएस तृप्ति ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावें सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया.
