पूर्णिया, 1 अगस्त 2026 जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। 27 से 30 जुलाई तक टॉरियन वर्ल्ड स्कूल, रांची में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा सौम्या कुमारी ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आनंद राज के साथ अंडर-14 मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, आनंद राज ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर एक और कांस्य पदक अपने नाम किया।

सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन, सौम्या कुमारी बनीं बेस्ट आर्चर

सौम्या कुमारी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता में बेस्ट आर्चर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनका चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। इस सफलता में विद्यालय के कोच एवं मार्गदर्शक बिप्लब सिंघा करजी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम प्रबंधक अलीना प्रधान ने भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन, सौम्या कुमारी बनीं बेस्ट आर्चर

30 जुलाई को आयोजित समापन एवं पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मधुकांत पाठक और शिवेंद्र दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्या पुलोमा नंदी, उप-प्राचार्य, समन्वयकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधक को इस उपलब्धि पर बधाई दी।एक स्वर्ण, दो कांस्य, ‘बेस्ट आर्चर’ सम्मान और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चयन के साथ जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में अपनी मजबूत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन, सौम्या कुमारी बनीं बेस्ट आर्चर

पूर्णिया से जे पी मिश्रा की रिपोर्ट