Desk: दो दिवसीय दौरे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। नालंदा में आयोजित वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी में हिस्सा लेंगे। नालंदा यूनिवर्सिटी राजगीर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति शिरकत करेंगे।


पूर्व राष्ट्रपति के बिहार दौरे की बात करे तो 14 सितंबर को पटना एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगे। राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 15 सितंबर को कार्यक्रम में हिस्सा लेने राजगीर जाएंगे । कार्यक्रम की सामप्ति बाद पटना होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

14 सितंबर को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 15 को राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा