बांका में पूर्व महिला मुखिया को मारी गोली : गंभीर हालत में भागलपुर रेफर, पूर्व में पति की हो चुकी है हत्या

Edited By:  |
Reported By:
Former female head shot in Banka Bhagalpur referee in critical condition, husband has been murdered in the past Former female head shot in Banka Bhagalpur referee in critical condition, husband has been murdered in the past

BANKA :बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा पंचायत की पुर्व मुखिया मुन्नी देवी को आपसी विवाद को लेकर गोली मार दिया। गंभीर स्थिति में परिजन मुखिया मुन्नी देवी को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लेकर आये जहां अस्पताल के प्रभारी डाक्टर सुनील कुमार चौधरी ने मुखिया का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।

अस्पताल परिसर में मौजूद मुखिया के पुत्र देवराज चौहान ने बताया कि गांव के ही उपेन्द्र मंडल से वर्षों से विवाद चल रहा है। विवाद में उपेन्द्र मंडल ने अपने साथियो के साथ मिलकर चार वर्ष पुर्व मेरे पिता नवल किशोर चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी था। हत्या मामले में कुछ लोग बांका जेल में बंद है। शुक्रवार की संध्या करीब चार बजे मेरी मां मुन्नी देवी घर के समीप कुछ कार्य कर रही थी तभी उपेन्द्र मंडल आया और मेरी मां के पेट में गोली मार दिया। शोर सुनकर जब मैं बाहर आया तो देखा कि उपेन्द्र मंडल अपने हाथ में लिये देशी कट्टा लहराते हुए भाग रहा है और मेरी मां खुन से लथपथ जमीन पर गिरी हुई है।

देवराज चौहान ने आगे बताया कि आनन -फानन में मैं अपनी मां को उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल लेकर आया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।वहीं घटना की सुचना मिलने पर अमरपुर सर्किल इंसपेक्टर सुबोध कुमार राव, थानाध्यक्ष मु. सफदर अली,पुलिस बलों के साथ अस्पताल पहुंच कर घटना की छानबीन की। मुखिया का उपचार कर रहे डाक्टर ने मुखिया की स्थिति चिंताजनक बताई है।


Copy