फ्लैग मार्च : त्योहार को लेकर एक्शन में पुलिस,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
रामगढ़:जिले के पतरातू अनुमंडल पुलिस क्षेत्र में सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर फ्लैग-मार्च निकाला गया.प्रशासन ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की है. फ्लैग-मार्च पतरातू, भुरकुंडा, भादनीनगर, बासल और बरकाकाना थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकला गया.
इस बीच भुरकुंडा शास्त्री चौक से भुरकुंडा जामा मस्जिद तक पैदल मार्च किया गया और मस्जिद परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां ली गई. तत्पश्चात भदानीनगर लादी चिकोर बस्ती का भी भ्रमण कर शांतिपूर्ण सौहार्द्र वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई. फ्लैग-मार्च बरकाकाना ओपी क्षेत्र की ओर रवाना हो गया.
एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि निर्धारित मार्ग से जुलूस निकाले जाएंगे. ज्यादा ध्वनि में डीजे बनाना प्रतिबंध है, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे, कार्यक्रम स्थल पर वोलेंटियर की तैनाती और सोशल मिडिया पर अफवाहों से बचने भ्रमित पोस्ट से दूरी बनाने का निर्देश दिए गए हैं. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस प्रशासन की विशेष निगरानी सतर्कता बरतेगी. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर त्वरित पुलिस को सूचना दे.
फ्लैग-मार्च मेंमुख्य रूप से फ्लैग-मार्च में पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता,बासल थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली,एसआई मनोज मुर्मू मौजूद थे.





