नालंदा में ठांय-ठांय : बाइक लगाने को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, एक की मौत दो घायल, इस्लामपुर थाना क्षेत्र की घटना

Edited By:  |
 Firing between two parties over bike parking, one dead and two injured, incident in Islampur police station area.  Firing between two parties over bike parking, one dead and two injured, incident in Islampur police station area.

Desk: नालंदा में बाइक लगाने को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी जिसमें एक की मौत हो गयी है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के उतरी गांव की है।

बताया जा रहा है कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी मलविघा गांव में बाइक लगाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासूनी हुई। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी होने लगी। गोली लगने से निसार नामक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस मामले में इसलपुर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यबाई करते हुए आरोपी राजा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी लगाने को लेकर निसार और राजा के बीच विवाद हुआ था, उसी मामले में निसार राजा को समझाने उसके घर गए तो राजा ने निसार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे निसार को तीन गोली लगी। आनन-फ़ानन में इलाज के लिये इस्लामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोगों की माने तो इस घटना में एक और व्यक्ति जख़्मी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मगर पुलिस की ओर से फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Copy