Hindi News / काउंसिलिंग के लिए कोर्ट ने दी डेट, आखिरी बार होगी भेंट !

फिर आमने-सामने आएंगे तेजप्रताप और ऐश्वर्या : काउंसिलिंग के लिए कोर्ट ने दी डेट, आखिरी बार होगी भेंट !

Edited By:  |
fir aamne samne aayenge tejpratap aur aishwarya fir aamne samne aayenge tejpratap aur aishwarya

पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामला अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। वहीँ पटना हाई कोर्ट ने काउंसिलिंग के लिए 28 जून की तारिख मुकर्रर कर दी है। शायद यह आखिरी मौका है जब दोनों एक दूसरे के आमने सामने आएंगे।

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र कुमार ने मामले की सुनाई के दौरान ही काउंसिलिंग के लिए 28 जून की तारिख मुकर्रर की है। साथ ही कहा है कि इस दिन दोनों काउंसिलिंग के लिए कोर्ट आएंगे। काउंसिलिंग के दौरान ही कोर्ट दोनों को आमने सामने बैठकर उनका अमित फैसला पूछेगा कि आगे दोनों को साथ रहना है या नहीं।

तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा है कि तेजप्रताप की कमाई कितनी है, इसका आंकलन सही तरीके से किया जाए। पिछली सुनवाई के दौरान ही ऐश्वर्या के वकील ने कोर्ट से ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता के तौर पर 23 हजार रुपए से ज्यादा देने को कहा था।

आपको बता दें कि दोनों की शादी 12 मई 2018 को बड़े धूमधाम से हुई थी। इस दौरान CM नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया था। शुरूआती दिनों में तो दांपत्य जीवन बड़ा ही खुशहाल रहा लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। फिर अचानक ही एक दिन तेज प्रताप ने पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक लेने संबंधी आवेदन फाइल कर दिया था। तेजप्रताप के लिए इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था।

वहीँ ऐश्वर्या ने भी मीडिया के सामने रोते-बिलखते हुए लालू परिवार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि सास राबड़ी देवी ने दहेज के लिए काफी अत्याचार किया है। सभी ननदें ताने मारती थीं। यहाँ तक कि उन्होंने राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया था। फ़िलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चला रहा है जो कि अब अपने आखिरी दौर में है।