Desk: धनबाद शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के समीप बहुमंजिला इमारत आशीर्वाद टावर में भीषण आग लग गयी है. जिसके बाद अफरा तफरी मच गया. मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई है. आग धीरे धीरे भयावह रूप लेती जा रही है.
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम कड़ी मशक्कत कर रही है. आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए है.इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.
ऊपर के फ्लोर में फंसे बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग काफी दहशत में हैं. बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिख रही है.आग की लपटे धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर रही है.
बता दें कि इसके पूर्व ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लिनिक में आग लगने से चिकित्सक दम्पति समेत पांच लोगों की दम घुटकर मौत हो गयी थी.
जिसके बाद एक बार फिर आशीर्वाद टावर में भीषण आगलगी ने लोगों को दहशत में ला दिया है. मौके पर कई थाना का पुलिस मौजूद है.
साथ ही कई एंबुलेंस को स्टैण्ड बाइ में रखा गया है. मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. लोगों में दहशत का माहौल है. आसपास के लोग डरे सहमे हुए हैं.
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आर्शीवाद टावर में लगी भीषण आग
