सेवानिवृत्त आईएएस और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ईश्वर चन्द्र कुमार का निधन हो गया। वो 88 साल के थे। सोमवार को वाराणसी में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। ईश्वर चन्द्र की निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिये जनसभा की गई।


बिहार सिटिजन काउंसिंल के पूर्व स्टेट मिनिस्टर अरविन्द कुमार उर्फ छोटू सिंह ईश्वर चन्द्र कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी साही, एएन कॉलेज के डॉ अनिल कुमार सिंह अमित सुल्तानिया, दीपक कुमार और आलोक चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मजौदू रहे। सभी ने ईश्वर चन्द्र कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।