MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया है। बेखौफ बदमाशों ने घर लौट रहे एक इंजीनियर को गोली मारी है, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

बेखौफ अपराधियों का तांडव

ये घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा तरमा NH 28 के पास की है। मृतक इंजीनियर की पहचान 35 वर्षीय चंदन सिंह के रूप में की गई है, जो कथैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बैरिया में उनका आवास था। पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया प्रखंड में कार्यरत थे। काम से घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली मार दी।

घर लौट रहे इंजीनियर को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी, पुलिस महकमे में मची खलबली

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। वहीं, अपराधिक घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस महकमे में मची खलबली

पूरे मामले में DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में कार्यरत आईटी इंजीनियर की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर से उनकी बाइक और लैपटॉप को बरामद किया गया है। हालांकि, मोबाइल फोन गायब है। पुलिस इस मामले में टेक्निकल टीम और अन्य माध्यम से जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों को लेकर परिजन से भी जानकारी लिया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।