Hindi News / बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, तो असम में बीजेपी को...

ELECTION RESULT-2026 : बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, तो असम में बीजेपी को रुझानों में प्रचंड बहुमत की बढ़त

Edited By:  |
election result-2026 election result-2026

विधानसभा चुनाव परिणाम: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की काउंटिंग सोमवार सुबह आठ जपे से जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसकी तस्वीरें साफ होने लगी है. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, आज इसका फैसला हो जाएगा. पांचों राज्यों में डाले गए वोटों की गिनती जारी है.

अभी तक के रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपीआगे चल रही है. पश्चिम बंगाल में मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिल रही है और पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है. जबकि, टीएमसी सत्ता से बाहर होती दिख रही है. ममता सरकार को बड़ा झटका लग रहा है. असम की बात करें तो यहां भी बीजेपी को रुझानों में प्रचंड बहुमत की बढ़त है.

वहीं, तमिलनाडु में टीवीके अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. जबकि, केरल के रुझानों में लेफ्ट को कांग्रेस का यूडीएफ गठबंधन झटका देता नजर आ रहा है.

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रंगास्वामी राज जारी रहेगा या सत्ता बदलेगी, इसका फैसला भी आज आ रहा है. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टनचावड़ी सीट से 4,336 से अधिक वोटों से आगे चल रहे.