Eid Mubarak : भागलपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी बधाई
Edited By:
|
Updated :21 Mar, 2026, 12:47 PM(IST)
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में ईद पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार सुबह से ही जिले के विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा कर एक दूसरे के गले लगाकर बधाई दिया. लोगों ने गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया.
इस मौके पर मौलना ने कहा कि ईद पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा है. यह पर्व भाईचारे और आपसी एकता का मिशाल कायम करता है. मस्जिदों में नवाज पढ़कर देश की तरक्की, खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी गई.
वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस बल, महिला पुलिस बल के साथ साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी. वहीं थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने क्षेत्र का भ्रमण किया.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--





