BREAKING NEWS:-संदेश की आरजेडी विधायक किरण देवी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है.विधायक किरण देवी के भोजपुर जिला के गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास एवं पटना में ईडी की छापेमारी चल रही है.छापेमरी के दौरान विधायक किरण देवी अगिआंव स्थित आवास पर मौजूद नहीं है.

बतात चलें कि विधायक किरण देवी के पति अरूण यादव भी विधायक रह चुके हैं वे बालू के बड़े कारोबारी हैं,और जांच एजेंसी इससे पहले भी उनके खिलाफ दबिश दे चुकी है और आज दोनो के पटना एवं भोजपुर के कई ठिकानों पर रेड कर रही है.ईडी की छापेमारी में चल-अचल संपत्ति की जानकारी ली जा रही है. सभी तरह के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.बालू के कारोबार से ही उन्होंने काफी संपत्ति बनाई है.