DELHI:-बिहार में नीतीश सरकार के विश्वासमत हासिल करने और मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नीतीश सरकार को दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं.उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.
सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों की सूची समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है.वहीं अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कुछ निर्देश दिए हैं.बताते चलें कि दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए दोनो नेताओं ने कहा कि वे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लेने के लिए दिल्ली आए हैं। बिहार में 2020 विधान सभा चुनाव के समय एनडीए गठबंधन की तरफ से जनता के साथ जो वादे किए गए थे.उनके पूरा करने को लेकर उनकी नई सरकार दृढ़संकल्पित है.
बतातें चलें कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हैं और नीतीश के नेतृत्व में 28 जनवरी को नई सरकार बनी है.एनडीए की यह सरकार 12 फरवरी को विश्वासमत पेश करेगी.इसके लिए तैयारी की जा रही है.पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के नए दावों और मांगो की वजह से एनडीए के नेता थोड़ा असहज हैं.शायद इस मुद्दे पर भी दोनो डिप्टी सीएम का केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ हुई बैठक में चर्चा हुई हो.

