ARA :बदलते परिवेश में लोगों के अनियमित खान-पान से लगातार बीमारियां बढ़ रही हैं और लोग लगातार पेन किलर दावों का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके कारण मानव शरीर को काफी नुकसान पहुंच रहा है और उनकी आयु सीमा भी काम हो रही है। भागदौड़ की जिंदगी में लोग शारीरिक मेहनत नहीं कर पा रहे हैं ,जिसके कारण शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है और लोग बीमार पड़ रहे हैं।

इसको लेकर आरा में बिना किसी दवा के लोगों के दर्द को ठीक किया जा सकता है। इस संदर्भ में चर्चित बैक टू नेचर के माध्यम से स्पाइन केयर के डॉक्टर रजनीश कांत ने अपने क्लीनिक में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बड़ी सी बड़ी बीमारी को चंद मिनट में ठीक किया जा सकता है लेकिन इसके लिए लोगों को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। किसी भी जगह बैठने से लेकर काम करने के तौर तरीके में बदलाव करना होगा। चर्चित चिकित्सक डॉ. रजनीश कांत इसको लेकर के लगातार अभियान चला रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

वहीं, भोजपुर जिले में भी वह लोगों को महीने के पहले और 23 तारीख को मुफ्त चिकित्सीय सहायता प्रदान करेंगे, जिसको लेकर उन्होंने आज विस्तृत रूप से अपनी बातें रखी और कहा कि लोग उनके क्लीनिक पर आकर निबंध कर करके उनसे उचित और नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं।

(आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट)