Hindi News / कोडरमा के दयानंद क्लिनिक में छेड़खानी,कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने थाना...

डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप : कोडरमा के दयानंद क्लिनिक में छेड़खानी,कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने थाना में काटा बवाल

Edited By:  |
doctor par chedkhani ka aarop doctor par chedkhani ka aarop

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पहरीडीह की रहनेवाली 25 वर्षीय महिला ने जयनगर कलाली रोड स्थित दयानंद क्लिनिक के संचालक डॉ. मुकेश पांडेय पर छेड़-छाड़ करने और सलाइन में जहर देकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर पीड़ित महिला सपना कुमारी ने जयनगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. ड़िता एवं उनके परिजन सहित गांव के लोग जयनगर थाना पहुंचकर बवाल काटा. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने थाना में खूब हंगामा किया.

छेड़खानी का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

थाने में दर्ज मामले में सपना कुमारी ने बताया कि वे अपने परिजन के साथ डॉक्टर दयानंद क्लिनिक में गई थी. इस दौरान डॉ. मुकेश पांडेय ने इलाज के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जब महिला ने शोर मचाया तोमुकेश पांडेय द्वारा सलाइन में इंजेक्शन की सुई देकर जान से मारने की धमकी दी गयी.जब डॉक्टर दूसरे कमरे में गया तो वह फोन पर अपने परिजन पूरी बात से अवगत करायी. महिला के साथ मौजूद युवक ने जब डॉक्टर मुकेश से गलत हरकत करने पर पूछने लगा तो, डॉक्टर ने आस-पास के लड़कों को भी बुला लिया और सभी मिलकर उनके साथ भी मारपीट करने लगे.

विरोध करने परकी गईमारपीट

उक्त महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अमन को बचाने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की गई. वहीं, नीरज राणा ने अमन सिंह के जेब से 5000 रूपए निकालने का भी आरोप लगाया है. किसी तरह वह वहां से भागी और थाना को सूचना दी. उन्होंने उक्त मामले में उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है.