BIG BREAKING : बिहार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, सुनील कुमार बने नये शिक्षा मंत्री, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Edited By:  |
Reported By:
 Division of departments among ministers in Bihar  Division of departments among ministers in Bihar

PATNA :बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद अब सभी मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया है। बड़ी बात ये है कि गोपालगंज के भोरे विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के विधायक और मंत्री सुनील कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें बिहार का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश मंत्रिमंडल में अब शीला मंडल को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है तो अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही विजय चौधरी को जल संसाधन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मदन सहनी को समाज कल्याण मंत्री बनाया गया। जयंत राज को भवन निर्माण मंत्री बनाया गया। वहीं, महेश्वर हजारी को IPRD की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही बीजेपी कोटे के मंत्री मंगल पाण्डेय को स्वास्थ्य मंत्री, प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। पथ निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को दी गई है। वहीं, नीतीश मिश्र को उद्योग एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन को नगर विकास एवं आवास विभाग और विधि विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार, सुरेन्द्र मेहता को खेल मंत्री बनाया गया है।

वहीं, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री, हरि सहनी को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है। आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं :

यहां नीचे देखें पूरी लिस्ट


Copy