धनबाद : खबर है धनबाद की जहां जिला परिषद के पास चलती ऑटो से चोरों ने महिला का बैग छीनकर भाग गया. घटना के बाद महिला चिल्लाती रही लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया सामने. महिला ने रोड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस से मामले की जानकारी दी जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय थाना को शिकायत करने को कहा.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक महिला अपने बैग लेकर स्टील गेट से धनबाद जंक्शन के लिए ऑटो में बैठी जिसके बाद ऑटो जैसे ही जिला परिषद पहुंची तो चोर चलती ऑटो के पीछे से बैग छीनकर भाग गए. इसके बाद महिला चोर चोर चिल्लाती रही पर किसी ने उन्हें चोर को पकड़ने में मदद नहीं की जिसके बाद महिला सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस से इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय थाना को शिकायत करने को कहा. घटना से महिला काफी परेशान दिख रही थी.
