धनबाद : कोयलांचल धनबाद से कांवरियों का जत्था सावन की पहली सोमवारी को जल चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज रवाना हुए. शनिवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन से डाक बम समेत बड़ी संख्या में कांवरिया प्रस्थान किये. कांवरियों में बाबाधाम जाने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला. स्टेशन परिसर पूरी तरह से बाबा भोलेनाथ की जयकारों से गूंजता नज़र आया.

सुल्तानगंज में जल लेने के बाद पैदल यात्रा कर बाबा मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

इस मौके पर कांवरियों ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज जाएंगे. वहां से जल उठाने के बाद पैदल यात्रा कर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचकर जल चढ़ायेंगे. इसके बाद बाबा बासुकीनाथ के दरबार पहुंचकर बाबा को जल चढ़ायेंगे. वहीं कांवरियों में काफी उत्साह देखने को मिला. कांवरियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से बाबा नगरी पहुंचकर चल अर्पण करते हैं. और बाबा से पूरे परिवार के लिए सुख शांति की कामना करते हैं.