धनबाद में फिर भू-धंसान : छाताबाद में कई घर क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचे लोग,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Edited By:
|
Updated :07 Jul, 2026, 02:19 PM(IST)
धनबाद:बड़ी खबर कतरास थाना क्षेत्र से आ रही है. जहां छाताबाद फुटबॉल मैदान में मंगलवार को भूं-धंसान से 7 आवास धंस गये. हालांकि, इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए है. भूं-धसान की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए और मकानों के दीवार पर बड़ी दरारें आ गई है. भूं-धसान की घटना में इस दौरान निकट के तालाब का पानी भी अचानक सूख गया. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने छाताबाद-फुलारीटाड मार्ग को जाम कर दिया है. इधर, कतरास पुलिस ने घटनास्थल पर बेरिकेडिंग के साथ लाल फीता से घेराबंदी कर दी है. लगातार हो रही भूं-धसान की घटना से लोगों में आक्रोश है. गुस्साए लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है.





