धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां पाथरडीह थाना क्षेत्र में 2 अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में होटल का एक कर्मी भी गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि पाथरडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चासनाला के रहने वाले कोयला ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय को आफिस में दो अपराधियों ने सिर में गोली मारी है. गोली लगने से प्रवीण राय की मौत हो गई है. वहीं होटल के एक कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.