धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां बाल सुधार गृह में कर्नल जे.के. सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी में 8 मोबाइल, 2 चार्जर,2धारदार हथियार के साथ खैनी गुटका भी बरामद किया गया है.
मामले में छापेमारी का नेतृत्व कर रहे कर्नल जे के सिंह ने बताया कि रूटीन जांच के दौरान छापेमारी की गई है. इसमें दोनों वार्डों में से 3 एंड्राइड फोन और 5 कीपैड फोन बरामद किया गया है. साथ में दो चार्जर और दो धारदार हथियार भी बरामद किया गया है. पिछले दिनों मिली सूचना के बाद आज अहले सुबह छापेमारी की गई. सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है. और बाल सुधार गृह में बंद कैदियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत वार्डन को दी गई है.
