धनबाद : एटक सचिव पर हमला,ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गए थे GM ऑफिस
धनबाद: जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नकाबपोश अपराधियों ने चार राउंड हवाई फायरिंग की. हमले के दौरान अपराधियों ने मौके पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई. पुलिस को आते ही देखकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे थे. वार्ता के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, तभी नकाबपोश अपराधियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.





