एक कॉल और फिर 3 तलाक... : पत्नी के शिकायत पर पति पहुंचा हवालात, बेटी के जन्म से था नाखुश

Edited By:  |
Reported By:
darbhanaga me 3 talak dena pati ko pada mahanga pahucha jail darbhanaga me 3 talak dena pati ko pada mahanga pahucha jail

दरभंगा : कहते हैं बेटे भाग्य से मिलते है और बेटियां सौभाग्य से.... लेकिन एक महिला को बेटी को जन्म देना अभिशाप बन गया। उसके शौहर ने बेटी होने पर तीन तलाक दे दिया। वहीँ पीड़ित पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शौहर को हवालात में बंद कर दिया।

मामला दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां लालबाग पानी टंकी मुहल्ले के रहनेवाली नाजमा ख़ातून की शादी पिछले साल सुकरात के दिन मो साबिर के बेटे मो वाजिद से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। महिला अहमदाबाद की रहने वाली है। दोनों मुम्बई में जॉब करने के दौरान एक-दूसरे के करीब आये थे और बाद में लव मैरिज शादी की थी।

फिर कुछ दिनों बाद ही उसका पति उससे दहेज को लेकर मारपीट करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले लोगों ने भी मारपीट की है और हमसे 2 लाख नक़द मांगा गया तो मैंने कहा, मेरे माता-पिता गरीब है इतने पैसे कहाँ से दे पाएंगे। इसपर गंदी-गंदी गाली देते रहते थे। पीड़िता ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

जानकारी मिल रही है कि एक महीने पहले वाजिद की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से उसके सास-ससुर, ननद और पति उसे प्रताड़ित करने लगे। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। इस बीच पति ने 13 मार्च को फोन पर उसे तलाक... तलाक...तलाक बोल दिया। जिसके पीड़ित महिला ने लहेरियासराय स्थित महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिसपर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहाँ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है।

वहीं, आरोपी मो वाजिद अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा है कि, ऐसा उसने गुस्से में आकर कह दिया है। अभी भी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। उसका कहना है अगर उसके साथ नहीं रहना होता तो लव मैरिज क्यों करते। अपने खर्चे पर शादी ही क्यों करते। हमलोगों ने कभी दहेज नहीं मांगी है। शादी के बाद से हमारे ऊपर 65 हजार का कर्ज है।


Copy