डॉ. जानुम सिंह सोय को पद्मश्री की घोषणा : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री प्रो. डॉक्टर जानुम सिंह सोय को किया सम्मानित

Edited By:  |
Reported By:
da. jaanum singh soy ko padmashri da. jaanum singh soy ko padmashri

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय को सम्मानित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोपाल मैदान में प्रोफेसर डॉक्टर जानुम सिंह सोय को सम्मानित किया है.

जमशेदपुर स्थित घाटशिला के रामपुर गांव के रहने वाले प्रोफेसर डॉक्टर जानुम सिंह सोय को भारत सरकार ने पद्मश्री देने की घोषणा की है . भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री सम्मान दिये जाने की घोषणा के बाद डॉ. जानुम सिंह सोय काफी खुश हैं. पद्मश्री की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में डॉ. जानुम सिंह सोय को सम्मानित किया है.

डॉक्टर जानुम सिंह का कहना है कि मातृभाषा को बढ़ावा देने की जरूरत है. मातृ भाषा को लोग भूलते जा रहे हैं. और उसका नतीजा यह है कि बच्चे अपने संस्कार को भूल रहे हैं. आपको बता दें कि प्रोफेसर डॉ. जानुम सिंह सोय कोल्हन विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के एचओडी थे. उधर यह सम्मान पाकर गुरूजी काफी खुश हैं.

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों का बुधवार को ऐलान किया. 106 हस्तियों को सम्मानित किया गया है. झारखंड के भाषाविद् जानुम सिंह सोय को पद्म श्री सम्मान मिला है. हो भाषा के लिए डॉ. जानुम सिंह सोय ने खास काम किया है.


Copy