PATNA : भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने CM नीतीश की प्रगति यात्रा को अहंकार यात्रा करार दिया है। सोमवार को पटना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान विपक्ष के नेताओं को जबरन हिरासत में लिया जा रहा है।

'CM की प्रगति यात्रा नहीं...है अहंकार यात्रा'

दीपाकंर भट्टाचार्य ने कहा कि बेगूसराय में सीएम नीतीश की यात्रा के दिन AISA के बेगूसराय जिला अध्यक्ष को सिंघौल थाना पुलिस ने जबरन शाम तक थाने में डिटेन कर रखा था। दीपांकर भट्टाचार्य ने बीजेपी पर जेडीयू को समाप्त करने का भी आरोप लगाया।

भाकपा-माले महासचिव का तीखा प्रहार, कहा : BJD और शिवसेना की तरह होगा JDU का हाल

'BJD और शिवसेना की तरह होगा JDU का हाल'

उन्होंने कहा कि 20 साल तक नीतीश कुमार को उपयोग करने के बाद अब बीजेपी जेडीयू का हाल बीजू जनता दल और शिवसेना की तरह करने वाली है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी बीजेपी कब्जा करना चाहती है। दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार के लोगों से सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।