कांग्रेस का सत्याग्रह : मोदी सरकार के तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सत्याग्रह का रास्ता अपनाएगी: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Edited By:  |
Reported By:
 Congress will adopt the path of Satyagraha against the dictatorship of Modi government: Dr. Akhilesh Prasad Singh  Congress will adopt the path of Satyagraha against the dictatorship of Modi government: Dr. Akhilesh Prasad Singh

Desk:मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवम् लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सत्याग्रह से बड़ी लड़ाई नहीं हो सकती है। देश के वर्तमान दौर में तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह की जरूरत है और तभी यह अहंकार से ग्रस्त केंद्र सरकार और उसके मुखिया नरेंद्र मोदी को जन भावनाओं की कद्र समझ आएगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी के क्रोनी कैपिटलिज्म पर बोलते हुए कहा कि अडानी के लिए भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं।


राहुल गांधी के द्वारा संसद में लगातार देश के हित में उठाये जा रहे सवालों से घबड़ा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वेषपूर्ण नीति के तहत साजिश करके उनके खिलाफ यह कदम उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई ने यह बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उतारू है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी आदि का इस्तेमाल केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।


सत्याग्रह सभा को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि देश के जमापूंजी को अडानी के लिए लुटाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची ताकि उनके तीखे सवालों से सदन में बचा जाएं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है और देश में लोकतंत्र की पुनः स्थापना तक सँघर्ष करती रहेगी।


सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस की यह लड़ाई नहीं है बल्कि इस देश में लोकतंत्र के ढाँचे को बर्बाद करने पर उतारू केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी के बताएं सत्याग्रह पर कांग्रेसजन बैठे हैं। हमारी लड़ाई लोकतंत्र के मूल्यों को स्थापित करने की लड़ाई है।

सत्याग्रह सभा को सम्बोधित करने वालों में पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व विधायक पूनम पासवान, बंटी चौधरी, प्रवीण कुशवाहा, प्रवक्ता आनंद माधव, एनएसयूआई अध्यक्ष चुन्नू सिंह, गुंजन पटेल , डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय आदि ने अपने विचार रखें। सत्याग्रह सभा का संचालन बिहार कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मिन्नत रहमानी ने किया। बिहार कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज प्रदेश के अलावे राज्य के सभी जिले में भी गांधी मूर्ति के पास जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह का आयोजन किये।