रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा एएनआई को दिए गए एक बयान को साजिश के तहत तोड़ मरोड़ कर सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भाजपा द्वारा पोस्ट करने के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कोतवाली थाना पहुंच कर दर्ज कराया प्राथमिकी.इस दौरान उनके साथ पार्टी का शिष्टमंडल भी मौजूद रहा.

कांग्रेस नेता नेभाजपा नेताओं पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का चाल चरित्र हमेशा से यही रहा है और इस बार भी इन्होंने इसका प्रमाण दिया है जो पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी.