PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में शिरकत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की बजाए सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने पर दो टूक बयान दिया।


CM ने बतायी सोमवार को कैबिनेट बैठक बुलाने की वजह, मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दिया दो टूक बयान


CM ने बतायी सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाने की वजह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पेशल कैबिनेट मीटिंग की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई कैबिनेट की कोई विशेष बैठक नहीं है बल्कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार को बाहर जा रहे हैं लिहाजा आज यानी सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है। कैबिनेट की बैठक में तेजस्वी यादव का रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये कोई स्पेशल मीटिंग नहीं है बल्कि रूटीन बैठक है।

"अब कितना होगा कैबिनेट विस्तार?"

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार पर भी बयान दिया और कहा कि अब कितना विस्तार होगा और अब कितने मंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में कह दिया कि अब कैबिनेट विस्तार नहीं होगा।


CM ने बतायी सोमवार को कैबिनेट बैठक बुलाने की वजह, मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दिया दो टूक बयान

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का मिल सकता है दर्जा

फिलहाल सोमवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग को लेकर चर्चा इस बात की हो रही है कि कैबिनेट मीटिंग में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने पर भी फैसला हो सकता है और सरकार जल्द इस मामले में बड़ा फैसला लेगी।